अटल जयंती पर आगरा में भाजपा करेगी विविध कार्यक्रम, 24 से 31 दिसंबर तक चलेगा स्मृति आयोजन

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर आगरा महानगर में विविध और भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को साझा करने के उद्देश्य से भाजपा आगरा महानगर की कार्यशाला भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस, आगरा में आयोजित की गई।

Dec 20, 2025 - 20:24
 0
अटल जयंती पर आगरा में भाजपा करेगी विविध कार्यक्रम, 24 से 31 दिसंबर तक चलेगा स्मृति आयोजन
भाजपा की कार्यशाला में मौजूद केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी।

आगरा में दीपोत्सव से स्मृति सम्मेलनों तक चलेगा श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का सिलसिला

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर आगरा महानगर में विविध और भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को साझा करने के उद्देश्य से भाजपा आगरा महानगर की कार्यशाला भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस, आगरा में आयोजित की गई। 

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान भारतीय राजनीति और भारतीय जनता पार्टी के लिए अविस्मरणीय है।

उन्होंने कहा कि अटल जी ने पार्टी को सही दिशा और मजबूत वैचारिक आधार प्रदान किया, जिसके अनुसरण में आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा सरकार बनाकर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर को सुधारने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

24 से 31 दिसंबर तक होंगे विविध कार्यक्रम

भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अटल जी की जन्म जयंती पर पूरे महानगर में श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को भाजपा कार्यालय एवं अटल चौक, आगरा कैंट पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 25 दिसंबर को अटल जी के जीवन सफर पर आधारित चित्रों की जिला स्तरीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 26 दिसंबर को अटल गंगा गीत कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। 26 से 31 दिसंबर तक आगरा के  सभी विधानसभा  क्षेत्रों में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित कर अटल जी के विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति

आज की कार्यशाला में महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक आगरा छावनी डॉ. जीएस धर्मेश सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित प्रमुख नेताओं में रश्मि धाकड़, महेश शर्मा, राहुल सागर, मुनेंद्र जादौन, मनोज राजोरा, नवीन गौतम, रोहित कत्याल, मनमोहन कुशवाह, अभिषेक गुप्ता, वीरेंद्र श्रीवास्तव, करुणा निधि गर्ग, विक्रांत तिवारी, पार्षद गौरव शर्मा, शरद चौहान, हेमंत प्रजापति, शैलू पंडित, नवीन प्रजापति, उपमा गुप्ता, राधा मनवानी, प्रवीणा राजावत आदि शामिल रहे।