बीजेपी ने हरियाणा में 67 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

नई दिल्ली। कई दिन तक चले मंथन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधान सभा चुनाव के लिए 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी।

Sep 4, 2024 - 21:17
 0
बीजेपी ने हरियाणा में 67 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

भाजपा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा सीट से मैदान में उतारा है। राव इंद्रजीत सिंह की बेटी को भी टिकट दिया गया है। अंबाला कैंट से राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को उम्मीदवार बनाया गया है। कालका से शक्ति रानी को टिकट मिला है। 

हाल ही में भाजपा में शामिल होकर राज्यसभा सदस्य बनीं किरण चौधरी की बेटी को भी प्रत्याशी बनाया गया है।

SP_Singh AURGURU Editor