विकसित भारत’ जी राम जी जन-जागरण अभियान को भाजपा देगी रफ्तार, सांसद राजकुमार चाहर को दी बड़ी जिम्मेदारी
आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ‘विकसित भारत’ जी राम जी जन-जागरण अभियान को प्रभावी और व्यापक बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय समन्वयक टीम को विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्तर पर अभियान के संचालन और समन्वय के लिए वरिष्ठ नेताओं को अहम दायित्व सौंपते हुए राज्यों का स्पष्ट बंटवारा किया है।
आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ‘विकसित भारत’ जी राम जी जन-जागरण अभियान को प्रभावी और व्यापक बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय समन्वयक टीम को विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्तर पर अभियान के संचालन और समन्वय के लिए वरिष्ठ नेताओं को अहम दायित्व सौंपते हुए राज्यों का स्पष्ट बंटवारा किया है।
इस केंद्रीय समन्वयक टीम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, राष्ट्रीय सचिव ओपी धनगर और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव शंभू कुमार शामिल हैं। ये सभी नेता अपने-अपने प्रभार वाले राज्यों में ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य, केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी जैसे विविध राज्यों का प्रभार सौंपा गया है। इन राज्यों में संगठनात्मक समन्वय, जनसभाओं, संवाद कार्यक्रमों और जन-जागरण गतिविधियों की निगरानी उनकी जिम्मेदारी होगी।
वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्यों की जिम्मेदारी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनगर को दी गई है। इन राज्यों में अभियान को गति देने, संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करने का दायित्व वे निभाएंगे।
राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में ‘विकसित भारत’ जी राम जी जन-जागरण अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इन राज्यों में पार्टी की रणनीति के अनुसार कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेंगे और अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इस तरह स्पष्ट जिम्मेदारियों के साथ अनुभवी नेताओं की तैनाती से ‘विकसित भारत’ का संदेश देश के हर कोने तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा और आम जनता को केंद्र सरकार की नीतियों, योजनाओं और भविष्य के विजन से जोड़ा जा सकेगा।