जोश, जुनून और जज़्बे का संगम: युवा शूटरों ने दिखाया कमाल, लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना

आगरा। रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय दो दिवसीय एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के फाइनल में युवाओं का जोश देखने लायक रहा। 1 यूपी गर्ल्स बटालियन, बालूगंज मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के 120 युवा शूटरों और 40 एनसीसी कैडेट्स ने अपनी सटीक निशानेबाजी और एकाग्रता का प्रदर्शन किया।

Oct 12, 2025 - 20:12
 0
जोश, जुनून और जज़्बे का संगम: युवा शूटरों ने दिखाया कमाल, लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना
1 यूपी गर्ल्स बटालियन, बालूगंज में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता में निशाना साधते हुए युवा प्रतिभागी।

ओडिशा, नागालैंड, लखनऊ, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, प्रयागराज और उत्तराखंड सहित सात राज्यों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी श्रेणी में शानदार प्रदर्शन कर लक्ष्य भेदा। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग में लड़कियों और लड़कों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फाइनल में खिताब अपने नाम किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत विज और हिना विज ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और एकाग्रता जैसी विशेषताओं को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि निशानेबाजी एक ऐसा खेल है जो मानसिक दृढ़ता और सटीक निर्णय क्षमता को बढ़ाता है।

प्रतियोगिता में आयुष गर्ग (भवानी गन हाउस), प्रमोद पॉल (ट्रांजेक्ट्रान), साइमन शरीफ (इंडियन शूटिंग डॉट कॉम), राजेश कुमार (एयर सॉफ्ट गन इंडिया) और भवतेज (कायसर) का विशेष सहयोग रहा। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और लक्ष्यभेदी दृढ़ता ने आयोजन को रोमांचक बना दिया।

प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार हैं-

जूनियर विंग गर्ल्स
दिव्याना विज – 5x
खुशी – 208 (1x)
वैष्णवी – 207 (4x)

बॉयज अंडर 18
यजत – 235
वेद आर्य – 224
अद्विक – 219

सीनियर गर्ल्स
क्यूशिका – 472 (14x)
मानसी – 435 (7x)
इसरा – 404 (3x)

सीनियर बॉयज
जेनुअल – 474 (14x)
वंश – 473 (11x)
मधुकर यादव – 469 (14x)

रविवार को आयोजित समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

SP_Singh AURGURU Editor