अग्रसेन जयंती और महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर लगे रक्तदान शिविर, सैकड़ों यूनिट रक्त एकत्रित

आगरा। शहर में महाराजा अग्रसेन जयंती सेवा पर्व और राष्ट्र संत महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर समाजसेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। अग्रवाल संगठन कमला नगर, अग्रवाल युवा संगठन बुन्दू कटरा तथा विश्व हिंदू महासंघ जैसे प्रमुख संगठनों ने रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों को जीवनदान देने का कार्य किया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और सैकड़ों यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

Sep 14, 2025 - 20:03
Sep 14, 2025 - 20:08
 0
अग्रसेन जयंती और महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर लगे रक्तदान शिविर, सैकड़ों यूनिट रक्त एकत्रित
अग्रवाल युवा संगठन बुंदूकटरा के रक्तदान शिविर की एक झलक। नीचे के चित्र में मदिया कटरा स्थित मानव सेवा ब्लड बैंक में रक्तदान करते विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

अग्रवाल संगठन कमला नगर के शिविर में 179 यूनिट रक्तदान

महाराजा अग्रसेन जयंती सेवा पर्व के अवसर पर अग्रवाल संगठन कमला नगर के द्वारा 14 सितम्बर को लोकहितम ब्लड बैंक में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 179 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का शुभारंभ श्री क्षेत्र बजाज कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान से प्रतिदिन न केवल किसी का जीवन बचता है, बल्कि रक्त बनने की प्रक्रिया भी तेज होती है। मार्गदर्शक सीताराम अग्रवाल व राकेश मंगल ने दान की परंपरा को महर्षि दधीचि के उदाहरण से जोड़ते हुए कहा कि रक्तदान कर हम समाज को जीवनदान दे सकते हैं। मुख्य संरक्षक अतुल कुमार गर्ग और संरक्षक पीयूष अग्रवाल ने इसे स्वास्थ्यवर्धक और अनुकरणीय बताया।

इस अवसर पर अनिल कुमार अग्रवाल, श्रीराम अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सुनील विकल, एस एस अग्रवाल, अशोक कुमार गर्ग, असित मित्तल, प्रवीण मित्तल, रेलेश अग्रवाल, विष्णु गोयल, संजय मित्तल, राजीव अग्रवाल, पवन अग्रवाल, जितेंद्र गोयल, रिंकू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, महावीर प्रसाद आदि मौजूद रहे।

अग्रवाल युवा संगठन ने जुटाया 130 यूनिट रक्त

अग्रवाल युवा संगठन बुन्दू कटरा व लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर के संयुक्त तत्वावधान में अग्रधाम सेवा सदन, सेवला पर आयोजित रक्तदान शिविर में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस शिविर में कुल 130 यूनिट रक्तदान किया गया। साथ ही एक नेत्र चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 150 मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॊ. जीएस धर्मेश व संरक्षक भगवान दास बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अमिल मित्तल, विनोद सिंघल, देवेन्द्र गोयल, दीपक मंगल, अनुज गोयल, अनिल मित्तल, राकेश मंगल, राकेश गोयल, मोहनलाल बंसल, राम निवास गर्ग, पवन गोयल, अशोक कुमार गर्ग, संजीव मित्तल, कृष्ण कुमार गोयल, केशव प्रसाद अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, दीपक मंगल, राजकुमार गोयल, भिक्की लाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में 140 से अधिक बच्चों ने लिया भाग
आगरा। महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए टैगोर बाल निकेतन स्कूल डिफेन्स एस्टेट में सामान्य ज्ञान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें कक्षा पांच से बाहरवीं तक के समाज के लगभग 140 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विजेता प्रतिभागियों को 22 सितम्बर को अग्रसेन जयन्ती महोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा।

रक्तदान कर महंत अवैद्यनाथ को श्रद्धांजलि

राष्ट्र संत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 11वीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ, आगरा द्वारा श्रद्धांजलि अर्पण और विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मदिया कटरा स्थित मानव सेवा ब्लड बैंक में किया गया। इस शिविर में कुल 52 यूनिट रक्तदान हुआ। जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि महंत जी ने सदैव समाज को जोड़ने और कमजोर वर्गों को उठाने का कार्य किया। महानगर अध्यक्ष किशन गुप्ता ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए इसे सच्ची मानव सेवा कहा।

इस अवसर पर मातृशक्ति जिला अध्यक्ष मीनू अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष डिंपल गंभीर, सोशल मीडिया प्रभारी वैराग गोयल, नगर उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता, महानगर मंत्री राहुल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक खंडेलवाल, महानगर मंत्री सर्वेश सिंह, मातृशक्ति मंत्री नीलम केसवानी, धीरज शिवहरे, अश्वनी गुप्ता, अनुज अग्रवाल (हनी भाई) आदि उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor