रक्तदान से जीवनदान: आगरा व्यापार मंडल के तृतीय विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियां तेज़

आगरा। आगरा व्यापार मंडल द्वारा 31 अगस्त को आयोजित होने वाले तृतीय विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियाँ तेज़ी से चल रही हैं। मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसमें शहरभर के व्यापारिक संगठनों से सहयोग लिया जा रहा है।

Jul 14, 2025 - 19:36
 0
रक्तदान से जीवनदान: आगरा व्यापार मंडल के तृतीय विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियां तेज़
मोतीगंज कार्यालय पर रक्तदान शिविर हेतु पंजीकरण पत्रिका श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के पदाधिकारियों को सौंपते हुए आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल और मंत्री राजीव गुप्ता।

इसी कड़ी में सोमवार को श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति ने आयोजन को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक मोतीगंज कार्यालय पर संपन्न हुई।

इस दौरान अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है और समाज सेवा का सर्वोच्च उदाहरण भी। उन्होंने बताया कि हर रक्तदाता को ब्रांडेड हेलमेट भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा। यह न केवल उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक होगा बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूकता फैलाएगा।

टीएन अग्रवाल ने समिति के पदाधिकारियों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि समिति की भूमिका पहले भी सराहनीय रही है और इस बार भी हम उनसे सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा रखते हैं।

बैठक में मंडल मंत्री राजीव गुप्ता ने जानकारी दी कि 31 अगस्त को रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज, दरेसी नं. 1 पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक शिविर लगेगा। इच्छुक लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।

बैठक में श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल, महामंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल ‘शालू’, उपाध्यक्ष श्रीनाथ अंसल, कृष्णा कुमार मित्तल, विश्न स्वरूप अग्रवाल, मयंक मंगल, राकेश खण्डेलवाल, पवन गोयल, लक्ष्मी नारायन अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor