राम नाम की गूंज से भक्तिमय हुआ बोदला, राम कथा में लंका दहन का भावपूर्ण वर्णन

आगरा। बोदला स्थित पार्क वैली अपार्टमेंट में आयोजित श्रीराम कथा के नौवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास मनीष शास्त्री जी ने रामायण के अत्यंत महत्वपूर्ण प्रसंग लंका दहन और उसके बाद प्रारंभ हुए राम–रावण युद्ध का भावपूर्ण एवं जीवंत वर्णन किया। उनके ओजस्वी वचनों और भावपूर्ण व्याख्या से श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे।

Dec 31, 2025 - 20:16
 0
राम नाम की गूंज से भक्तिमय हुआ बोदला, राम कथा में लंका दहन का भावपूर्ण वर्णन
रामकथा सुनाते कथा व्यास मनीष शास्त्री।

आगरा। बोदला स्थित पार्क वैली अपार्टमेंट में आयोजित श्रीराम कथा के नौवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास मनीष शास्त्री जी ने रामायण के अत्यंत महत्वपूर्ण प्रसंग लंका दहन और उसके बाद प्रारंभ हुए राम–रावण युद्ध का भावपूर्ण एवं जीवंत वर्णन किया। उनके ओजस्वी वचनों और भावपूर्ण व्याख्या से श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे।

व्यास जी ने बताया कि लंका दहन केवल नगर के जलने की कथा नहीं, बल्कि यह अधर्म, अहंकार और अत्याचार के विनाश का प्रतीक है। जब हनुमान जी ने लंका को अग्नि से दग्ध किया, तब उन्होंने यह संदेश दिया कि प्रभु श्रीराम की शक्ति के आगे असत्य और अन्याय अधिक समय तक टिक नहीं सकता। इसके बाद राम–रावण युद्ध के प्रसंग में धर्म और अधर्म के महासंग्राम का सुंदर चित्रण किया गया, जहां सत्य, मर्यादा और करुणा की विजय सुनिश्चित होती है।

कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रवचन में यह भी बताया गया कि प्रभु श्रीराम का जीवन प्रत्येक मानव के लिए आदर्श है और कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

कथा आयोजन में परीक्षित के रूप में अजय सिन्हा, विवेक शर्मा (एडवोकेट), विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दिनेश चंद जैन, राकेश जैन, अंकुर जैन, सोनू गोयल, राजकुमार सक्सेना सहित अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित रहे और पूरे मनोयोग से कथा श्रवण किया।

आयोजकों ने बताया कि कल गुरुवार  को श्रीराम कथा का समापन विधिवत हवन के साथ किया जाएगा, जिसके पश्चात प्रसाद वितरण होगा। श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।