आगरा के जैतपुर कस्बे में संदिग्ध हालात में मिली अज्ञात महिला की लाश
जैतपुर। जनपद के जैतपुर कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने महिला के शव को पड़े देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही महिला, पुलिस कर रही पहचान के प्रयास
मानसिक रूप से अस्वस्थ थी महिला
स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से कस्बे में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला घूमती हुई देखी जा रही थी। प्रारंभिक अनुमान है कि मृत महिला वही हो सकती है। हालांकि, अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस जुटी पहचान में
पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मृत्यु के कारणों को स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। थाना जैतपुर पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।