आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, कोई नहीं पहचान पाया

आगरा। थाना खेरागढ़ क्षेत्र के डूंगरवाला रोड पर स्थित एक खेत में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सुबह के समय कुछ राहगीर जब खेत के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर खेत में पड़ी लाश पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Aug 10, 2025 - 19:02
Aug 10, 2025 - 21:53
 0
आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, कोई नहीं पहचान पाया
आगरा के इरादतनगर में डूंगरवाला रोड स्थित खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस और फोरेंसिक टीम। मौके पर जुटी भीड़।

खेरागढ़ के एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि ग्रामीणों से सुबह सूचना मिली थी कि खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। शव दो दिन पुराना लग रहा था और उसमें से तेज दुर्गंध आ रही थी। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन हुलिए से वह भिखारी प्रतीत हो रहा है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो प्रसारित कर दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

SP_Singh AURGURU Editor