ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 18 से 31 अगस्त तक: 17 प्रांतों के 25 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे
आगरा। 18 से 31 अगस्त तक चलने वाले ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड में विजेता प्रतिभागियों के लिए पुरस्कारों की बौछार होगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं। विद्यार्थी ओलम्पियाड में जहां ऑफलाइन परीक्षा दे सकेंगे वहीं अन्य शहरों व प्रांतों के विद्यार्थी किसी कारणवश परीक्षा छूटे जाने की स्थिति में ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे।
-24 अगस्त को उत्तर भारत के लिए और 31 अगस्त को दक्षिण भारत के लिए ऑनलाइन और 50 से अधिक ऑफलाइन परीक्षाएं होंगी
ओलम्पियाड में देश के 17 प्रांतों के 5 से 15 वर्ष तक के लगभग 25 हजार से ऊपर विद्यार्थी भाग लेंगे और चुटकियों में जटिल से जटिल सवालों को हल करते नजर आएंगे।
ब्रेनबी की निदेशक सोनाली खंडेलवाल ने बताया कि ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड राष्ट्रीय स्तर का एक यूनिक और क्रिएटिव ओलंपियाड है। बाक़ी सभी और प्रतियोगिताएं ज़्यादातर ऐकडेमिक बेस्ड होती हैं। इससी वजह से बच्चे बहुत अधिक संख्या में रुचि दिखा रहे हैं व भाग लेने के लिए आतुर हैं। सोनाली खंडेलवाल में बताया कि इसमे चार वर्गों (ड्राइंग एंड कलरिंग, हेंडराइटिंग, मैंटल मैथ, जनरल नॉलिज) में उम्र व कक्षा के अनुरूप 20 कैटेगरी में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। रजिस्ट्रेशन से सम्बंधिक जानकारी विद्यार्थी फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब व लिंकेड इन व ब्रैनबी.इन वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
देश के टॉप विद्यार्थियों को बीएसए साइकिल जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 20 वर्गों में टॉप विद्यार्थियों को ट्राफी व सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 5000 गोल्ड व सिल्वर मेडल प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को नेशनल रैंक व सर्टिफ़िकैट्स प्रदान किए जाएँगे ।
सोनाली खंडेलवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्म विश्वास जागृत करना है । उन्होंने कहा कि बचपन की छोटी छोटी सफ़लताएँ बड़े होकर बड़ी सफलताओं में परिवर्तित होती हैं ।
50 से अधिक जिन स्कूलों में होंगी ऑफलाइन परीक्षाएं होंगी, उनमें से कुछ मुख्य इस प्रकार हैं-
सैंट जोसेफ, ग्रेटर नोएडा, सैंट फ़्रांसिस, हाथरस, डीपीएस आगरा व दौलतपुर, सेंट पीटर्स किरौली सेंट थेरेसा, कोसिकलान, सेंट जॉन पॉल्स, फतेहाबाद, सेंट फ़्रांसिस, आगरा, पाईनवुड, सहारनपुर, गायत्री पब्लिक स्कूल, आगरा, प्रिल्यूड आगरा, होली पब्लिक स्कूल, आगरा, होलीलाइट आगरा, सेंट एंथनीज़ ग़ाज़ियाबाद, न्यू होराइजन ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स, मुंबई(सभी 7 शाखाएं)।