छलेसर में नगर निगम की भूमि पर बिल्डर ने सड़क बना दी, अधिकारियों ने काम रुकवाया

आगरा। छलेसर में निर्माणाधीन गौशाला के आसपास खाली पड़ी नगर निगम की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे का प्रयास किया गया। यहां एक बिल्डर ने सरकारी भूमि पर रास्ता निकाल लिया। इसकी जानकारी पर सहायक नगर अधिकारी अशोक प्रिय गौतम ने मौके पर पहुंचकर  संपत्ति विभाग के कर्मचारियों को अतिक्रमण हटाकर रास्ते पर बाउड्रीवाल करने के निर्देश दिये।

Nov 21, 2024 - 20:18
 0
छलेसर में नगर निगम की भूमि पर बिल्डर ने सड़क बना दी, अधिकारियों ने काम रुकवाया
  छलेसर में मौके पर पहुंचे अधिकारी मौके का जायजा लेते हुए।

-शाहदरा में निर्माणाधीन गौशाला के पास की जमीन पर है लोगों की नजर

शाहदरा में नगर निगम एक हजार गौवंश की क्षमता वाली गौशाला बना रहा है। इसका कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जल्द ही नगर निगम द्वारा इस गौशाला को विधिवत चालू कर दिया जाएगा। गौशाला के आसपास खाली पड़ी भूमि पर छलेसर में प्लाटिंग कर रहे बिल्डरों के द्वारा अवैध रुप से कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। 

गौशाला के पास ही खाली पड़ी सरकारी भूमि पर एक निजी बिल्डर ने सड़क बना दी है। इसकी जानकारी पर सहायक नगर अधिकारी राजस्व निरीक्षक वैभव यादव के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कार्य कर रहे मजदूरों से कार्य बंद कराया और चेतावनी दी कि यदि उन्होंने पुनः सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य किया तो उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। 

छलेसर में शाहदरा गौशाला के आसपास खाली पड़ी भूमि पर पूर्व में भी कई लोग पक्के निर्माण कर अवैध कब्जे का प्रयास कर चुके हैं। हर बार नगर निगम निर्माणों को ध्वस्त कर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को रोका है। इसके बावजूद आसपास के बिल्डरों की नजर नगर निगम की खाली भूमि पर लगी हुई है।

SP_Singh AURGURU Editor