सेंट जॊन्स चौराहे पर बिल्डिंग में आग लगी, परिवार सुरक्षित  

आगरा। सेंट जॊन्स चौराहा पर आज शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। तीन मंजिल की इस बिल्डिंग में सबसे ऊपर की मंजिल में परिवार रहता है, जिसे समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

Dec 14, 2024 - 20:21
 0
सेंट जॊन्स चौराहे पर बिल्डिंग में आग लगी, परिवार सुरक्षित   
सेंट जाॊन्स चौराहा स्थित भवन में शनिवार की शाम लगी आग।

सेंट जॊन्स कॊलेज के मेन गेट के ठीक सामने किताबों की दो दुकानें हैं।  इसी भवन में दुकानों के ऊपर गोदाम बनाया हुआ है। उससे भी ऊपर की मंजिल में भवन स्वामी का परिवार रहता है। आज सायं सात बजे भवन के पहले फ्लोर पर स्थित गोदाम में आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें उठती देख दूसरी मंजिल पर रह रहे परिवार के लोग आनन-फानन में बिल्डिंग से बाहर आ गए।

आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाना शुरू किया। आठ बजे के बाद भी आग बुझाने का काम चल रहा था। आग लगने की वजह से सेंट जॊन्स चौराहे पर यातायात जाम जैसी स्थिति बन गई थी। भवन के सामने जुटी भीड़ को पुलिस बार-बार पीछे हटा रही थी। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि भवन के गोदाम वाले हिस्से में आग कैसे लगी।

SP_Singh AURGURU Editor