दिल्ली में आधी रात में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन, पुलिस पर पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले

दिल्ली के तुर्कमान गेट में देर रात अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई हुई। रामलीला मैदान के पास फैज ए इलाही मस्जिद के आसपास बुलडोजर चलाए गए। इस दौरान लोगों ने पथराव किया। इससे इलाके में तनाव फैल गया। प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए।

Jan 7, 2026 - 09:03
 0
दिल्ली में आधी रात में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन, पुलिस पर पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले


नई दिल्ली। दिल्ली में देर रात तुर्कमान गेट पर बुलडोजर एक्शन हुआ। अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास हुई। अवैध दुकानें और दूसरे निर्माण हटाने के लिए देर रात 30 से ज्यादा बुलडोजर पहुंचे और कार्रवाई की। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक्शन के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने पथराव भी किया। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले आंसू गैस के गोले दागे।


दिल्ली के सिटी एसपी जोन के डिप्टी कमिश्नर  विवेक अग्रवाल ने कहा कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। कार्रवाई रात भर चली और यह 4000 स्क्वायर मीटर में फैला ढांचा था और इसे गिराने के लिए 32 जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। हम कल तक मलबा हटाने की कोशिश करेंगे।
अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए हंगामे के बाद डीसीपी ने बताया है कि कार्रवाई के दौरान 5 पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए हैं। इसलिए जिन लोगों ने हंगामा किया है, उनकी पहचान की जा रही है। आरोपियों की पहचान होने के बाद सभी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
पुलिस ने अलर्ट जारी किया है कि रामलीला मैदान और आसपास के इलाकों में विध्वंस कार्य के दौरान यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। अतिक्रमण हटाने के चलते जेएलएन मार्ग, अजमेरी गेट और मिंटो रोड पर ट्रैफिक जाम होने की संभावना है। विध्वंस कार्य पूरा होने तक दिल्ली गेट, बीएसजेड मार्ग और एनएस मार्ग पर भी भारी ट्रैफिक रहने की आशंका है।
अधिकारियों के मुताबिक सर्वे में रामलीला मैदान क्षेत्र के पास, मस्जिद से सटे हिस्सों सहित कई अतिक्रमणों की पहचान की गई थी। एमसीडी ने डिस्पेंसरी और सामुदायिक भवन को अवैध घोषित कर दिया है। भारी व्यवधान की आशंका को देखते हुए, दिल्ली यातायात पुलिस ने यातायात संबंधी चेतावनी जारी की है, जिसमें कई प्रमुख सड़कों पर आज जाम लग सकता है।
पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी करके अशांति फैलाने का प्रयास किया। संयमित और न्यूनतम बल प्रयोग से स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया और बिना किसी तनाव के सामान्य स्थिति बहाल की गई।
सेंट्रल रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के मुाबिक एमसीडी ने 7 जनवरी, 2025 की सुबह तड़के दिल्ली के रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के निकट अतिक्रमित क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया।