ताजगंज के कसेरट बाजार में दबंगई, दुकानदार से मारपीट, वसूली न देने पर जान से मारने की धमकी
आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र के कसेरट बाजार में एक दुकानदार के साथ मारपीट और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने अभिषेक चौरसिया पर जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए कहा है कि पैसे न देने पर आरोपी ने दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित के अनुसार, 7 जनवरी 2026 को हुई इस घटना के दौरान आरोपी ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि दुकान के भीतर घुसकर शारीरिक हमला भी किया। इस पूरी घटना का वीडियो फुटेज पीड़ित के पास मौजूद है, जिसे वह साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत करने को तैयार है।
मामला यहीं नहीं रुका। पीड़ित का आरोप है कि 11 जनवरी 2026 को आरोपी ने दोबारा संपर्क कर जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है।
दुकानदार ने ताजगंज थाना पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का यह भी कहना है कि आरोपी का थाने में प्रभाव होने के कारण उसे न्याय मिलने में देरी की आशंका है। उसने पुलिस से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि ऐसे मामलों पर कड़ा कदम नहीं उठाया गया, तो बाजारों में भय का माहौल बनेगा और छोटे दुकानदार असुरक्षित महसूस करेंगे। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी और गंभीरता से कार्रवाई करती है।