राम मंदिर दर्शन से पहले बस हेल्पर ने चुराए 15 लाख, आगरा पुलिस ने पकड़ा

आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बस के हेल्पर ने कोरियर एजेंसी संचालक के 15 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। चोरी के बाद आरोपी ने रुपयों का इस्तेमाल महंगे मोबाइल और गहने खरीदने में किया और टैक्सी से सीधे अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में दर्शन किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 11 लाख रुपए, मोबाइल फोन और सोने की झुमकी बरामद की है।

Sep 27, 2025 - 18:37
 0
राम मंदिर दर्शन से पहले बस हेल्पर ने चुराए 15 लाख, आगरा पुलिस ने पकड़ा
पुलिस की गिरफ्त में 15 लाख रुपए की चोरी करने वाला बस हेल्पर।

आगरा। आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बस के हेल्पर ने कोरियर एजेंसी संचालक के 15 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। चोरी के बाद आरोपी ने रुपयों का इस्तेमाल महंगे मोबाइल और गहने खरीदने में किया और टैक्सी से सीधे अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में दर्शन किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 11 लाख रुपए, मोबाइल फोन और सोने की झुमकी बरामद की है।

घटना का खुलासा

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि खेरागढ़ निवासी पीतांबर नामक कोरियर एजेंसी संचालक की मथुरा में ब्रांच है। 17 सितंबर को उनके कर्मचारी ने एजेंसी के पैकेट में रखे 15 लाख रुपए बस हेल्पर अमित उर्फ गिर्राज को सौंपे थे। ये रुपए मथुरा ब्रांच में पहुंचाने थे, लेकिन गड्डी देखकर हेल्पर की नीयत बदल गई।

चोरी के बाद सफर

अमित रुपए लेकर सीधे बालूगंज से गायब हो गया। उसने टैक्सी से पहले झांसी का रुख किया, जहां 26 हजार रुपए खर्च कर एक महंगा मोबाइल खरीदा। इसके बाद टैक्सी से अयोध्या पहुंचा और राम मंदिर में दर्शन किए। अयोध्या से होते हुए वह जौनपुर गया और वहां सोने की झुमकी खरीदी। इसके बाद आरोपी फिर आगरा लौट आया और दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था।

पुलिस की कार्रवाई

आगरा पुलिस को सूचना मिली और टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से 11 लाख रुपए नकद, मोबाइल फोन और झुमकी बरामद की। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।