व्यापारियों ने मंडलायुक्त से की मुलाकात, दिए सुझाव

आगरा। कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन (कैट) के एक प्रतिनिधिमंडल से नवागत मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात कर व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 

Jan 24, 2025 - 18:25
Jan 24, 2025 - 19:36
 0
व्यापारियों ने मंडलायुक्त से की मुलाकात, दिए सुझाव
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह का स्वागत करते कैट के पदाधिकारी। 


मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को कई सुझाव दिए। मंडलायुक्त से अनुरोध किया गया कि स्मार्ट सिटी आगरा के विकास में व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। आगरा मेट्रो के विकास में तेजी लाई जाए। ताज महोत्सव में व्यापारियों की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए। सरकारी कार्यक्रमों में भी व्यापारियों की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
मंडलायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा। रोहित कत्याल के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल में संजय अरोरा, स्वीटी कालरा, चंद्रवीर सिंह फौजदार आदि शामिल थे।