एनसीसी शिविर में कैडेट्स को फायर फाइटिंग डेमो से मिली जीवन रक्षा की प्रेरणा
आगरा। 1 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप (सीएटीसी–03) के दूसरे दिन कैडेट्स ने अग्निशमन के आधुनिक एवं पारंपरिक तरीकों की सैद्धांतिक और प्रायोगिक जानकारी प्राप्त की। यह प्रशिक्षण फायर सेफ्टी अवेयरनेस को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया।
फायर स्टेशन की टीम ने दिया प्रायोगिक प्रशिक्षण
किरावली फायर स्टेशन से आए एफएसएसओ महेंद्र प्रसाद वाजपेई ने कैडेट्स को बताया कि विभिन्न प्रकार की आग को बुझाने के लिए अलग–अलग तकनीकों और फायर एक्सटिंग्विशर का प्रयोग किया जाता है।
रामनिवास यादव और चंद्र प्रकाश यादव ने प्रायोगिक तौर पर घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का लाइव डेमो दिया, जिसे देखकर कैडेट्स ने उत्साह से तकनीकें सीखी।
सेना के अधिकारियों ने दिए उपयोगी निर्देश
शिविर में मौजूद कैप्टन दिनेश लाल, कैप्टन पवन कुमार परमार, लेफ्टिनेंट आशुतोष दुबे, चीफ ऑफिसर रामेन्द्र शर्मा और फर्स्ट अफसर विकास मिश्रा ने कैडेट्स को सावधानी, सतर्कता और रणनीतिक समझ से आग पर नियंत्रण पाने की जरूरत पर बल दिया।
सैन्य अनुशासन में मिला प्रशिक्षण
मीडिया समन्वयक कैप्टन अमित अग्रवाल ने बताया कि सूबेदार मेजर निर्मल सिंह की देखरेख में सूबेदार बृजपाल सिंह, सूबेदार ओम बहादुर ठाकुर, नायब सूबेदार विक्रमजीत, और सीएचएम मोइनउद्दीन ने कैडेट्स को सैन्य अनुशासन, फिजिकल ट्रेनिंग और आपदा प्रबंधन की बारीकियां सिखाईं।