श्रावण मास में पुण्य अर्जन का आह्वान: राधा कृष्ण मंदिर से गौ महिमा महोत्सव प्रचार रथ रवाना

आगरा। श्रावण मास के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को गौ महिमा और शिवभक्ति से जोड़ने के लिए गौ महिमा महोत्सव समिति, आगरा द्वारा 14 जुलाई से सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय गौ महिमा महोत्सव के तहत प्रचार रथ का शुभारंभ मंगलवार को नेहरू नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर से किया गया।

Jul 8, 2025 - 17:52
 0
श्रावण मास में पुण्य अर्जन का आह्वान: राधा कृष्ण मंदिर से गौ महिमा महोत्सव प्रचार रथ रवाना
राधा कृष्ण मंदिर नेहरू नगर पर गौ महिमा महोत्सव के प्रचार रथ का शुभारंभ करते समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, पूर्व पार्षद डॉ. कुंदनिका शर्मा, सुमन गोयल, सनातन केसरी एवं अन्य।

-14 जुलाई से सूरसदन में नौ दिवसीय आयोजन, शिवलिंग अभिषेक से लेकर भजन संध्या तक होगा दिव्य प्रसंग

संत-महंतों के सान्निध्य में हुआ प्रचार रथ का शुभारंभ

इस अवसर पर अनेक संत-महंतों, गौ सेवकों, शिव भक्तों और समाजसेवियों की मौजूदगी रही। आयोजन का उद्देश्य अधिकाधिक भक्तों तक महोत्सव का संदेश पहुंचाना और पार्थिव शिवलिंग अभिषेक, गौ सेवा, गौ दान, संत दर्शन एवं शिव महापुराण कथा जैसे धार्मिक आयोजनों में सहभागिता के लिए प्रेरित करना है।

महोत्सव में होंगे अनेक दिव्य आयोजन

समिति के अनुसार 14 जुलाई से प्रारंभ हो रहे गौ महिमा महोत्सव में प्रतिदिन सुबह काशी के विद्वान आचार्यों द्वारा सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का अभिषेक, और शाम को पूज्य रसराज जी महाराज द्वारा शिव महापुराण कथा का वाचन होगा। साथ ही चित्र विचित्र जी महाराज, पूनम दीदी, नंदू भैया और कीर्तनीयास जी जैसे भजन संतों द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा।

शहरवासियों से भाग लेने की अपील

पार्षद मुरारी लाल गोयल ‘पेंट वालों’ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गौ, गंगा और गीता की महिमा को जन-जन तक पहुंचाना ही इस आयोजन का ध्येय है। उन्होंने आगरा के श्रद्धालुओं से पार्थिव शिवलिंग अभिषेक, मंगल कलश यात्रा, संत वाणी श्रवण और भजन संध्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।

इनकी उपस्थिति खास रही

इस अवसर पर महंत पं. अतुल कुमार शर्मा, पूर्व पार्षद डॉ. कुंदनिका शर्मा, सुमन गोयल, शशि गुप्ता, सनातन केसरी, गोपाल दास, हरिओम गोयल, विशाल खंडेलवाल, विश्वनाथ भारद्वाज, इंद्रदीप जैन, नितेश बंसल एडवोकेट, श्वेता शर्मा, राम गुप्ता समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor