पंच परिवर्तन का आह्वान, 25 जनवरी को विजय नगर में विराट हिंदू सम्मेलन, गूंजेगा चेतना का स्वर, कमला नगर क्षेत्र में निकाली गई आमंत्रण रैली

आगरा। हिंदू समाज में जागरण, संगठन और संस्कारों के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से विजय नगर क्षेत्र में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। पंच परिवर्तन के संदेश के साथ होने वाले इस सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को विजय नगर हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा राधाकृष्ण मंदिर परिसर में सम्मेलन के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। उधर कमला नगर में होने जा रहे विराट हिंदू सम्मेलन के लिए क्षेत्र में आमंत्रण यात्रा निकाली गई।

Jan 20, 2026 - 19:38
 0
पंच परिवर्तन का आह्वान, 25 जनवरी को विजय नगर में विराट हिंदू सम्मेलन, गूंजेगा चेतना का स्वर, कमला नगर क्षेत्र में निकाली गई आमंत्रण रैली
विजय नगर कॊलोनी के राधाकृष्ण मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन करते अतिथिगण।

सम्मेलन समिति के अध्यक्ष छोटेलाल बंसल ने बताया कि 25 जनवरी को आयोजित होने वाला यह सम्मेलन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समाज की चेतना को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि विजय नगर ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग सम्मेलन में सहभागिता करेंगे।

सम्मेलन में देश के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों से प्रतिष्ठित वक्ता अपने विचार रखेंगे। ब्रह्मकुमारी राज बहन, वृंदावन से रसराज दास महाराज, बिहाराधीश से भंते धम्म बोधि थैरो, गुरुद्वारा गुरु का ताल से संत प्रीतम सिंह और क्षेत्रीय कार्यवाहक प्रमोद शर्मा धर्म, संस्कृति, राष्ट्र और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

आयोजन सचिव आलोक आर्य ने बताया कि हिंदुत्व के जागरण से समाज में जाति, वर्ग और भाषा के आधार पर होने वाले भेदभाव स्वतः कम होते हैं। सम्मेलन का उद्देश्य एक सच्चरित्र, प्रामाणिक और संस्कारवान पीढ़ी का निर्माण करना है। इसी क्रम में 23 जनवरी को विजय नगर क्षेत्र में एक विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी, जबकि 25 जनवरी को न्यू विजय नगर कॉलोनी चौराहे पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा।

उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल और संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि सम्मेलन में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। क्षेत्रवासियों को व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से आमंत्रण दिए जा रहे हैं, ताकि यह आयोजन जनभागीदारी का उदाहरण बने।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में पार्षद ऋषभ गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय तोषनीवाल, उपमा गुप्ता, नितिन गोयल, नरेश चुग, सत्यवती गुप्ता, ललितेश गुप्ता, मनोज शर्मा, समीर चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, राजकुमार, नितिन गुप्ता, अशोक अग्रवाल, सुशील शर्मा सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Top of Form

कमला नगर के विराट हिन्दू सम्मेलन के लिए निकाली गई आमंत्रण रैली

कमला नगर में होने जा रहे हिंदू सम्मेलन के लिए मंगलवार को निकाली गई आमंत्रण रैली की एक झलक।

आगरा। सनातन संस्कृति के मूल्यों को सुदृढ़ करने और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ कमला नगर हिन्दू सम्मेलन समिति की ओर से विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन के लिए आम जन को आमंत्रित करने के उद्देश्य से सरस्वती विद्या मंदिर से एक भव्य आमंत्रण रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने भगवा ध्वज दिखाकर किया।

आयोजन सचिव मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि 25 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय कथा मर्मज्ञ मृदुलकांत शास्त्री, मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक बड़े दिनेश तथा विशिष्ट अतिथि साध्वी बृजकिशोरी धर्म, संस्कृति, राष्ट्र और समाज से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से संत-महात्मा, विद्वान वक्ता और समाज के प्रबुद्धजन युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत 22 जनवरी को भूमि पूजन, 23 जनवरी को वाहन रैली और 25 जनवरी को कमला नगर के सत्यम पार्क में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

आमंत्रण रैली ने पूरे कमला नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में सहभागिता की अपील की। इस अवसर पर नंदी महाजन, श्रीभगवान, राजीव नागरानी, बिजेंद्र सिंह चौहान, अनिल अग्रवाल, अम्बुज भरद्वाज, मोहित, नीरज, श्रुति, मीरा, सीमा, सोनिया, मोहिनी, श्वेता, रश्मि, शकुन और निधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor