हिजाब विवाद के बाद चर्चा में आईं डाॅ. नुसरत परवीन ने ज्वाइन की ड्यूटी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में हिजाब विवाद को लेकर चर्चा में आई डॉक्टर नुसरत परवीन ने आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर ली। हिजाब विवाद प्रकरण के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से भी डॉक्टर नुसरत प्रवीण को नौकरी का ऑफर दिया गया था।

Jan 7, 2026 - 19:54
 0
हिजाब विवाद के बाद चर्चा में आईं डाॅ. नुसरत परवीन ने ज्वाइन की ड्यूटी


पटना। हिजाब विवाद में चर्चा में आईं डॉ. नुसरत परवीन ने ज्वाइन की ड्यूटी कर ली हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और हिजाब प्रकरण के 23 दिन बाद डॉ नुसरत प्रवीण ने अपनी नौकरी ज्वाइन की।

आयुष चिकित्सक डॉ नुसरत परवीन बुधवार को पहले स्वास्थ्य विभाग पहुंची इसके बाद गर्दनीबाग स्थित सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर अपना योगदान दिया। सिविल सर्जन डॉक्टर अविनाश कुमार ने बताया कि उनकी पोस्टिंग अभी सदर पीएचसी में की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जॉइनिंग की अंतिम तारीख 7 जनवरी निर्धारित की गई थी।

हिजाब प्रकरण और वीडियो वायरल होने के बाद आरजेडी समेत पूरे विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस व्यवहार की आलोचना की थी। विपक्षी नेताओं का कहना था कि सार्वजनिक मंच से इस तरह का व्यवहार किया जाना अशोभनीय है। विपक्ष ने इसे किसी महिला की निजता और धार्मिक पहचान के साथ खिलवाड़ करार दिया था। इस मुद्दे को लेकर कई दिनों तक बिहार की सियासत गर्म रही।

इससे पहले डॉक्टर नुसरत प्रवीण 15 दिसंबर को उसे वक्त चर्चा में आई थी जब मुख्यमंत्री सचिवालय में नियुक्ति पर वेतन का एक कार्यक्रम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इस मामले ने सियासत तूल पकड़ लिया था और देश के विभिन्न हिस्सों से ही नहीं बल्कि पाकिस्तान से भी प्रतिक्रिया आने लगी थी। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने भी डॉक्टर नुसरत परवीन को नौकरी का ऑफर दिया था।