कार सवार ने छीन लिया दो बेटों से मां बाप का साया

फतेहाबाद। यमुना नदी के पुल पर सामने आ रही अर्टिगा कार ने बाइक सवार दंपति को तेज गति से टक्कर दी। दंपति बाइक सवार 80 फीट गहरी खाई में गिर गये। दोनों की मौके पर मौत हो गई। कार चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Sep 7, 2024 - 18:47
 0
कार सवार ने छीन लिया दो बेटों से मां बाप का साया

जानकारी के मुताबिक थाना शमसाबाद के गोपालपुरा के रहने वाले डालचंद अपनी पत्नी संगीता के साथ फिरोजाबाद जा रहे थे। शंकरपुर घाट पर कार ने उन्हें टक्ककर मार दी। टक्कर इतनी तेज दी कि बाइक सवार दोनों ही लोग 80 फीट गहरी खाई में बने खेत में जा गिरे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। बाइक सवार डालचंद के दो बेटे 15 साल और 12 साल के हैं। हादसे की जानकारी के बाद दोनों बेटे बिलख रहे हैं। मृतक परचूनी की दुकान पर काम करता था। उनकी माली हालत भी ठीक नहीं थी।