धोखाधड़ी में दम्पत्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

आगरा। धोखाधड़ी एवं अन्य आरोप में एसीजेएम पंचम मयूरेश श्रीवास्तव के आदेश पर थाना हरीपर्वत क्षेत्र के अंतर्गत सारंग रेजीडेंसी, विजय कालोनी निवासी विशाल गोयल और उसकी पत्नी श्रीमती प्रीति गोयल के विरुद्ध थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज हुआ है। 

Nov 22, 2024 - 18:42
 0
धोखाधड़ी में दम्पत्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

-70 लाख रुपये में फ्लैट का सौदा तय हुआ था, 35 लाख रुपये अदा भी कर दिए, फ्लैट पहले से ही बैंक में बंधक था 

मामले के अनुसार मुकदम के वादी पंकज यादव पुत्र कृष्ण कुमार यादव निवासी घास की मंडी, लोहामंडी ने अपनी अधिवक्ता रेखा चौहान के माध्यम से एसीजेएम पंचम की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया था कि  वादी ने आरोपी दम्पत्ति से उनके फ्लैट का सौदा 70 लाख रुपये में तय कर उन्हें 35 लाख रुपये अदा भी कर दियें थे। बाद में वादी को ज्ञात हुआ कि उक्त फ्लैट पर बैंक का लोन होने एवं फ्लैट बंधक होने के कारण उसको विक्रय नहीँ किया जा सकता था। वादी द्वारा अपनी रकम वापस मांगे जाने पर आरोपी दम्पत्ति ने वादी की रकम वापस नहीं की।

SP_Singh AURGURU Editor