संत ईशर सिंह की सालाना बरसी पर समागम
आगरा में महर्षिपुरम स्थित गुरुद्वारा श्री मिट्ठू खूह में इन दिनों संत ईशर सिंह की बरसी का समागम चल रहा है। यह आठ सितंबर तक चलेगा।
आगरा। महर्षिपुरम स्थित गुरुद्वारा श्री मिट्ठा खूह साहिब में संत ईशर सिंह महाराज 49वीं सालाना बरसी का समागम बीते कल शुरू हो चुका है। श्रद्धाभाव के साथ चल रहे समागम का समापन आठ सितंबर को होगा।
श्री अखण्ड पाठ साहिब के साथ समागम की आरम्भता हुई, जिसमें संत बाबा अमर सिंह, भाई रंजीत सिंह, भाई मनप्रीत सिंह (राडा साहिब वाले), बीबी मनप्रीत कौर (फरीदाबाद वालों) ने कीर्तन कर संगतों को भाव विभोर कर दिया। मुख्य सेवादार भाई हरजोत सिंह ने संगत से आज और कल के लिए समागम में आमंत्रित किया है।