बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर आगरा में जश्न, बांटे लड्डू, ढोल-नगाड़ों पर झूमे भाजपाई

आगरा। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद आगरा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्सव मनाया। भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस, आगरा कैंट स्थित अटल चौक पर विजय समारोह का आयोजन किया गया, जहां उत्साह, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा परिसर भाजपा के रंग में रंग गया।

Nov 14, 2025 - 20:34
 0
बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर आगरा में जश्न, बांटे लड्डू, ढोल-नगाड़ों पर झूमे भाजपाई
बिहार की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाते भाजपाई ।

आगरा। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत के बाद आगरा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्सव मनाया। भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस, आगरा कैंट स्थित अटल चौक पर  विजय समारोह का आयोजन किया गया, जहां उत्साह, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा परिसर भाजपा के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में मिष्ठान वितरण किया और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यालय परिसर में आकर्षक आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य कर उत्सव का माहौल बना दिया।

बिहार की जनता ने विकास को चुना—राजकुमार गुप्ता

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि बिहार के परिणामों ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति को जनता का अपार समर्थन प्राप्त है। बिहारवासियों ने परिवारवाद की राजनीति को दरकिनार कर विकास और सुशासन को चुना है। उन्होंने आगे कहा कि जैसे बिहार ने स्पष्ट बहुमत देकर एनडीए को सत्ता सौंपी है, उसी तरह 2027 में उत्तर प्रदेश भी भाजपा की प्रचंड जीत का साक्षी बनेगा।

“ऐतिहासिक विजय”—विधायक पुरुषोत्तम 

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बिहार विधानसभा के चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार व झूठ-फरेब की राजनीति को पराजित कर राष्ट्र हित में अच्छी शुरुआत की है। विधायक खंडेलवाल ने कहा कि जून 1975 में भ्रष्टाचार समाप्त करने व लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकनायक जयप्रकाश ने पटना (बिहार) से संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था। अब बिहार की जनता ने वोट की चोट से परिवारवाद व जातिवाद की घृणित राजनीति को पूर्ण प्रतिबंधित करने का आदर्श जनादेश दिया है।  विधायक जीएस धर्मेश सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी प्रधानमंत्री, भाजपा स्टार प्रचारकों और बिहार चुनाव में जुटे वरिष्ठ नेताओं को बधाई दी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया, बसंत गुप्ता, अवधेश रावत, अशोक पिप्पल, हेमंत भोजवानी, शिव कुमार प्रमुख, संतोष कटारा, महेश शर्मा, सोनू चौधरी, राहुल सागर, नवीन गौतम, रोहित कत्याल, गौरव राजावत, हरिओम सिंह रावत, शैलू  पंडित, मनमोहन कुशवाह, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अनिल सारस्वत, सत्यप्रकाश लोधी, करुणानिधि गर्ग, गौरव सोलंकी, राम चौधरी, उपमा गुप्ता, प्रवीणा राजावत, संध्या माहौर आदि सभी ने मिलकर पार्टी नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों को जोरदार जीत की शुभकामनाएं दीं।