निजी स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं के गठजोड़ को तोड़ेगा सीजीएसटी विभाग

आगरा। शहर में निजी स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं द्वारा जबरन महंगी किताबें खरीदवाने, जीएसटी चोरी और फर्जी प्रकाशन के मामलों को लेकर अभिभावकों, शिक्षार्थियों और जागरूक नागरिकों ने विरोध जताया है।

Apr 4, 2025 - 08:15
 0
निजी स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं के गठजोड़ को तोड़ेगा सीजीएसटी विभाग
अपर आयुक्त सीजीएसटी को ज्ञापन सौंपते अभिभावक और विभिन्न संस्थाओं के सदस्य।

अपर आयुक्त सीजीएसटी जल्द ही जांच के लिए बनाएंगे कमेटी 

इस संबंध में अपर आयुक्त,सीजीएसटी, आगरा अजय मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

अभिभावकों ने ज्ञापन के जरिए मांग की है कि जांच कमेटी गठित कर यह सुनिश्चित किया जाए कि निजी स्कूल और किताब विक्रेता शिक्षा माफिया के रूप में कार्य न करें।स्कूलों को पारदर्शी पुस्तक चयन प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया जाए। ताकि गैर-ज़रूरी और महंगी किताबों की जबरन बिक्री पर रोक लगाई जा सके। जीएसटी चोरी और फर्जी प्रकाशन की विस्तृत जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही अभिभावकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए,जिससे वे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।

अपर आयुक्त अजय मिश्रा को ने तत्काल एक जांच टीम गठित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान रमेश श्रीवास्तव, विधायक शर्मा, नकुल सारस्वत, एडवोकेट ब्रज वर्मा, उमेश कुमार सिंह, विषपाल यादव, मोहित सिंह सहित कई जागरूक नागरिक मौजूद रहे।

अभिभावक संघ संरक्षक, श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है ताकि शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता बनी रहे और अभिभावको विद्यार्थियों का शोषण रोका जा सके।