आगरा में नववर्ष पर चैम्बर की गृह पत्रिका ‘नाचिक – बजट से बचत तक रिफार्म 2.0’ का हुआ विमोचन
आगरा। नववर्ष 2026 के प्रथम दिन उद्योग–व्यापार जगत के लिए महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत नेशनल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की गृह पत्रिका ‘नाचिक – बजट से बचत तक रिफार्म 2.0’ का विमोचन राजा रणछोड़ राय (द्वारिकाधीश) जी के चरणों में विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। यह आयोजन लक्ष्मी नारायण मंदिर, बम्बई वालों की बगीची, केन्द्रीय हिंदी संस्थान रोड पर चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में नाचिक कमेटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
विमोचन अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष संजय गोयल ने सभी सदस्यों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस वर्ष नाचिक पत्रिका को “बजट से बचत तक रिफार्म 2.0” विषय के साथ प्रकाशित किया गया है। यह पत्रिका उद्योग एवं व्यापार से जुड़ी नवीन जानकारियों, नियमों और नीतिगत सुधारों का समग्र दस्तावेज है। इसमें चैम्बर सदस्यों की सूची, 01 अप्रैल 2025 से अब तक उद्योग एवं व्यापार के हित में किए गए कार्यों का विवरण, स्थानीय अधिकारियों व मंत्रियों के साथ आगरा, उद्योग एवं व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर हुई चर्चाओं की झलकियां, साथ ही चैम्बर की प्रबंध समिति एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के चेयरमैनों की सूची को भी सम्मिलित किया गया है।
चैम्बर अध्यक्ष ने बताया कि नाचिक पत्रिका में उद्यमियों, व्यापारियों एवं सामाजिक हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण और उपयोगी लेख प्रकाशित किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से जीएसटी 2.0: दरों में कटौती, लाभ और चुनौतियां – लेखक निखिल गुप्ता एवं सीए पल्लवी गर्ग, 01 अक्टूबर 2025 से प्रभावी जीएसटी सुधार: भारत के कर परिदृश्य में संरचनात्मक परिवर्तन – लेखक एडवोकेट धीरज कठपाल, बेनामी संपत्ति से जुड़ी विस्तृत जानकारी – लेखक एडवोकेट दीपक महेश्वरी के लेख हैं।
इसके अलावा आयकर की नई कर व्यवस्था एवं उससे संबंधित तथ्य – लेखक चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा, इश्यू ऑफ इनकम टैक्स फेस्ड बाय बिजनेस – लेखक सीए दीपेन्द्र मोहन, व्हाट्सएप मैसेज बने आयकर विभाग के मुखबिर – लेखक सीए प्रार्थना जालान, अपैरल इंडस्ट्री में आगरा की संभावनाएं – लेखक सचिन सारास्वत, ट्रेड इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स: उद्देश्य एवं लाभ – लेखक राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, उत्तर प्रदेश राज्य की विभिन्न नीतियों के अंतर्गत उपलब्ध प्रोत्साहन योजनाएं – लेखक सीए नीतेश गुप्ता के अलावा विचार–चिंतन – लेखक चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता के लेख शामिल किये गये हैं।
पत्रिका विमोचन के उपरांत उपस्थित सदस्यों ने सपरिवार प्रसादी ग्रहण कर नववर्ष का मंगलारंभ किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, योगेन्द्र कुमार सिंघल, अमर मित्तल, महेन्द्र कुमार सिंघल, श्रीकिशन गोयल, मनोज बंसल, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, अशोक गोयल, विकास मित्तल, राजकिशोर खंडेलवाल, ऋषि खंडेलवाल, केशव दत्त गुप्ता, अखिल कुमार दूबे, रवि बंसल, संजय अरोरा, सुनील सिंघल सहित बड़ी संख्या में चैम्बर सदस्य उपस्थित रहे।