चिनाब ब्रिज से कश्मीर की कनेक्टिविटी का नया अध्याय, पीएम मोदी ने दिखाई वंदे भारत को हरी झंडी

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन कर देश को एक और गौरवशाली उपलब्धि से जोड़ दिया। पीएम ने तिरंगा लहराकर ब्रिज का उद्घाटन किया और इसके निर्माण से जुड़े इंजीनियरों व अधिकारियों से मुलाकात भी की।

Jun 6, 2025 - 14:43
 0
चिनाब ब्रिज से कश्मीर की कनेक्टिविटी का नया अध्याय, पीएम मोदी ने दिखाई वंदे भारत को हरी झंडी
जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन करते पीएम नरेंद्र मोदी। पीएम ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई। इसी मौके की कुछ तस्वीरें।

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का ऐतिहासिक उद्घाटन, इंजन में सवार होकर खुद पार किया चिनाब ब्रिज

प्रधानमंत्री मोदी रेलवे इंजन में सवार होकर चिनाब आर्च ब्रिज से होकर निकले और सीधे भारत के पहले केबल स्टे रेल ब्रिज ‘अंजी ब्रिज’ तक पहुंचे। यहां उन्होंने इस अनूठे ब्रिज का भी उद्घाटन किया, जिसे दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में बनाया गया है।

कटरा रेलवे स्टेशन से शुरू की श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन सेवा

इसके बाद पीएम कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीनगर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए तेज़, सुरक्षित और हर मौसम में सुगम यात्रा का नया साधन बनेगी।

10 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में

पहाड़ों, बर्फबारी और हाईवे बंद होने के कारण अब तक जम्मू से श्रीनगर का सफर 8 से 10 घंटे का होता था। लेकिन वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू होने से यह सफर अब मात्र तीन घंटे में पूरा होगा। यह जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक क्रांति का प्रतीक है।

रेल प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी देख बोले पीएम- नई रेल क्रांति का दौर

प्रधानमंत्री मोदी ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे।

7 जून से शुरू होगी नियमित सेवा, किराया भी किया गया घोषित

नॉर्दर्न रेलवे के अनुसार, कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन 7 जून से शुरू हो रही है। इस ट्रेन में चेयरकार के लिए ₹715 और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए ₹1320 का किराया निर्धारित किया गया है। प्रारंभिक चरण में ट्रेन केवल बनिहाल स्टेशन पर रुकेगी।

SP_Singh AURGURU Editor