छत्रपति संभाजी की गाथा पर बनी ‘छावा’ ने मचाया धमाल, 600 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री

मुंबई। विक्की कौशल स्टारर ऐतिहासिक ड्रामा छावा ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने 601.1 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए भारतीय सिनेमा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Apr 20, 2025 - 19:56
 0
छत्रपति संभाजी की गाथा पर बनी ‘छावा’ ने मचाया धमाल, 600 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री

इसने जवान और स्त्री 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है।

14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली थी। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल की दमदार परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना ने फीमेल लीड रोल निभाया, जबकि औरंगज़ेब की भूमिका में अक्षय खन्ना ने प्रभावित किया।

फिल्म की कमाई पर एक नज़र 

ओपनिंग डे पर 31 करोड़ रुपये। पहले हफ्ते में 219.25 करोड़ रुपये। दूसरे हफ्ते में 180.25 करोड़ रुपये। नौवें हफ्ते तक: 601.1 करोड़ रुपये (इंडिया नेट कलेक्शन) है। अब तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 807.40 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, जिससे यह साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है।

बता दें कि फिल्म जवान ने 640.25 करोड़ रुपये (हिंदी 582.31 करोड़ रुपये) और स्त्री 2 – ने 627.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

फिल्म छावा न केवल दर्शकों के दिलों पर छा गई, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी 11 अप्रैल को रिलीज होने के बाद जबरदस्त व्यूअरशिप बटोर रही है। थियेटर्स में अब भी इसकी धूम है।