मुख्यमंत्री योगी जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं- शब्बीर

आगरा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शब्बीर अब्बास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगरा में दिए गए उस वक्तव्य की निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बंटेंगे तो कटेंगे।

Aug 27, 2024 - 19:11
 0

एक बयान में अब्बास ने कहा कि पहली बात तो यह कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की भड़काऊ बातें कहना शोभा नहीं देता। दूसरी बात यह है कि मुख्यमंत्री इस तरह के बयान देकर प्रदेश की जनता का ध्यान बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री इस तरह के बयान देकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ रहे हैं। सच बात तो यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं ताकि जनता का ध्यान भटकाया जा सके। 

SP_Singh AURGURU Editor