विश्व विकलांग दिवस पर टीयर्स के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया
आगरा। टीयर्स ने अपना 33 वाँ स्थापना दिवस स्पोटर्स डे के रूप में मनाया गया। संस्थान में पढ़ रहे 150 बच्चों ने विभिन्न प्रकार के गेम्स में प्रतिभाग लिया।
संस्था की निदेशिका डॉ. रीता अग्रवाल ने कहा कि रिक्रिएशनल एक्टिविटी के द्वारा बच्चों को सामाजिक व्यावहारिक सामंजस्य करना सिखाया जाता है, जिससे वह समाज में समायोजित हों आत्मनिर्भर हो सकें।
पीटी, योगा और मीनार कार्यक्रम में संस्थान के सभी बच्चों ने भाग लिया। सैक रेस में प्रथम-अंकुश, द्वितीय -गुलजार, तृतीय-बंटू, कलरिंग रेस में प्रथम-तनवी, द्वितीय- ऋषभ वेद, दीपक पेंट में प्रथम- बुसरा, द्वितीय-आरती, तृतीय-रचना, जिक जैक गेम में प्रथम-रोहित सिसोदिया, द्वितीय-दर्शित रहे।
बिल्ड द टावर में प्रथम प्रतिकर्ष, द्वितीय-मुकुल, तृतीय- मनीष, बॉल थ्रो में प्रथम-वेदांश, द्वितीय-अहद, तृतीय-राधिका, रिंग गेम में प्रथम-कानव, द्वितीय- आयुष, तृतीय-तरुन, बास्केट बॉल में प्रथम-हिमांशु, द्वितीय- विक्की, तृतीय-ऋषभ, टॅाकेटिव डाइस में प्रथम- जतिन, द्वितीय-मुस्ताक, तृतीय-राज, खो खो में टीम ए और टग ऑफ वार टीम ए व टीम बी विजयी रहीं।
इनकी रही मौजूदगी
प्रीति माहेश्वरी असिस्टेंट प्रोफेसर आगरा, पार्षद प्रवीणा राजावत, रनवीर सिंह एचओडी एमएसडब्ल्यू डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय,चक्रेश मित्तल एमआरएफ आगरा,अरुण कुमार शर्मा सचिव व अन्य भावना सीनियर सिटीजन क्लब, अभिषेक सुपरवाइजर नगर निगम, मनीष व संजीव स्पेशल ओलंपिक,कैप्टन शीला बहल,मुकेश अग्रवाल, दीपक मित्तल। कार्यक्रम का संचालन रेखा सिंह व डॉ. वैशाली शर्मा ने किया।