चित्रांश परिवार का क्रिकेट मैत्री मैच सम्पन्न, येलो टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की

आगरा। चित्रांश परिवार आगरा द्वारा एक क्रिकेट मैत्री मैच का आयोजन किया गया। यह रोमांचक मुकाबला 20-20 ओवर का रहा, जिसमें खेल भावना, आपसी भाईचारा और उत्साह देखने को मिला।

Jan 10, 2026 - 23:44
 0
चित्रांश परिवार का क्रिकेट मैत्री मैच सम्पन्न, येलो टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की
भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित करते विधायक डॉ. जीएस धर्मेश।

20-20 मुकाबले में 4 रन से जीती चित्रांश 11 येलो, अंकुर श्रीवास्तव बने मैन ऑफ द मैच

आगरा। चित्रांश परिवार आगरा द्वारा एक क्रिकेट मैत्री मैच का आयोजन किया गया। यह रोमांचक मुकाबला 20-20 ओवर का रहा, जिसमें खेल भावना, आपसी भाईचारा और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा कैंट के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश द्वारा किया गया, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को प्रोत्साहित किया। वहीं, कार्यक्रम का समापन हिंदू वाहिनी के प्रदेश मंत्री पीयूष शरण एवं प्रो. हिमांशु श्रीवास्तव प्रतिनिधि – सांसद एसपी सिंह बघेल द्वारा किया गया।

मैच में चित्रांश 11 येलो और चित्रांश 11 व्हाइट टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चित्रांश 11 येलो टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 186 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चित्रांश 11 व्हाइट टीम ने शानदार प्रयास किया, लेकिन वह 182 रन ही बना सकी और मुकाबला 4 रन से हार गई। इस रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अंकुर श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया।

इस मैत्री मैच का सफल आयोजन अंबुज सक्सेना, कुलदीप सक्सेना, नितेश सक्सेना, अनुराग श्रीवास्तव एवं अखिलेश सक्सेना के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से अजय, मंजू सक्सेना, जलद जी सिंह, रजत अस्थाना, गौरीश, सौरभ, मोहित, संजय सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, एकता और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने का कार्य करते हैं। भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार किए जाएंगे।