दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर बोदला में सफाई अभियान, विधायक खंडेलवाल हुए शामिल

आगरा। सेन्ट्रल पार्क स्थित एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती की पूर्व संध्या पर आवास विकास कॉलोनी बोदला, आगरा में सफाई अभियान चलाया गया। इसके उपरांत पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

Sep 24, 2025 - 19:21
 0
दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर बोदला में सफाई अभियान, विधायक खंडेलवाल हुए शामिल
एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आवास विकास कॊलोनी में सफाई अभियान और प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भाजपाइयों के साथ मौजूद विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर विधानसभा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, ब्रजक्षेत्र कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ नेता पार्थसारथी शर्मा, संध्या जोशी, जरिम भारद्वाज, बृजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश गोला, वरुण पाराशर, मनोज बघेल, टी.एन. सिंह चौहान, हरेंद्र उप्रेती, पार्षद निरंजन सिंह केम, पार्षद रवि करौतिया, दीनदयाल मंडल के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संयोजक ओमप्रकाश दिवाकर और सह संयोजक मनोज चौहान रहे। संचालन महामंत्री नरेश राजपूत ने किया। कार्यक्रम के दौरान सफाई अभियान और माल्यार्पण के साथ कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

SP_Singh AURGURU Editor