बीएसए ऑफिस का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

  आगरा। एंटी करप्शन की टीम ने अब से कुछ घंटे पहले स्कूल की मान्यता के लिए रिश्वत लेते बेसिक शिक्षा विभाग के लिपिक हर्ष शुक्ला को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।

Jan 2, 2025 - 23:00
 0
बीएसए ऑफिस का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बताया जाता है कि हर्ष शुक्ला स्कूल प्रबंधक अरविंद सिंह से स्कूल की मान्यता देने के एवज़ में 50 हजार रुपए मांग रहा था। अरविंद सिंह ने उसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग में की थी। विभाग ने टीम गठित कर रिश्वतखोर बाबू को जाल में लेने की योजना बनाई। 

टीम की योजना के अनुसार ही अरविंद सिंह बाबू के बुलाने पर रुपए लेकर गए। रात करीब 9.30 बजे अरविंद पैसे लेकर हर्ष के पास पहुंचा। उसने कार के अंदर हर्ष को पैसे थमाए। पैसे हाथ में लेते ही एंटी करप्शन टीम ने हर्ष को घेर लिया और रुपयों सहित गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी जैसे ही अन्य कर्मचारियों को मिली तो उनमें खलबली मच गई। टीम हर्ष को थाने ले गई, जहां से उसे कल मेरठ ले जाया जाएगा।

SP_Singh AURGURU Editor