बंद मकान बना आग का गोदाम, ग्वालियर रोड के घड़ी हरलाल गांव में भीषण आग से पूरी गृहस्थी खाक, परिवार सड़क पर आया

आगरा। ग्वालियर रोड स्थित गढ़ी हरलाल गांव में एक बंद मकान में अचानक लगी भीषण आग ने पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मचा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि तो टल गई, लेकिन पीड़ित परिवार की पूरी गृहस्थी उजड़ गई।

Apr 3, 2026 - 18:19
 0
बंद मकान बना आग का गोदाम, ग्वालियर रोड के घड़ी हरलाल गांव में भीषण आग से पूरी गृहस्थी खाक, परिवार सड़क पर आया
प्रतीकात्मक इमेज।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना गढ़ी हरलाल गांव की है, जहां अज्ञात कारणों से एक बंद मकान में आग लग गई। घर के अंदर से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा टीवी, फ्रिज, कूलर, कपड़े, राशन सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार इलाज और रिश्तेदारी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था, जिसके कारण घर बंद था।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन द्वारा विस्तृत जांच की बात कही जा रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है और उसने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

SP_Singh AURGURU Editor