पीएम मोदी के साथ सीएम विजय ने दिखाई गर्मजोशी,  दोनों ने किए मंच साझा,  मोदी ने दी बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु दौरे में सीएम विजय ने पूरी गर्मजोशी दिखाई। एक दिन पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता के लिए डिनर होस्ट करने वाले विजय ने पीएम मोदी का स्वागत किया तो रविवार को उन्होंने पहली पहली पीएम मोदी के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में मंच साझा किया।

Oct 11, 2026 - 20:52
 0
पीएम मोदी के साथ सीएम विजय ने दिखाई गर्मजोशी,  दोनों ने किए मंच साझा,  मोदी ने दी बड़ी सौगात

​चेन्नई। नवरात्रि के आगाज पर तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थलपति विजय के साथ अपनी नजदीक संबंधों को दर्शाने से नहीं चूके। पीएम मोदी ने विजय के द्वारा एयरपोर्ट पर स्वागत के साथ सुबह जहां चेन्नई मेट्रो के नई लाइन पर शुरू हुई सेवा के तहत पूनामल्ली बाईपास स्टेशन तक सफर किया तो वहीं इसके बाद पीएम मोदी ने चेन्नई के जलकंडेश्वरर मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन किए। इसके बाद पीएम मोदी आईआईटी मद्रास स्थित 'ब्रेन सेंटर' का दौरा किया। पीएम मोदी ने विकास कार्यों की सौगात देने के मौके पर तमिलनाडु में मुख्यमंत्रियों से अपने रिश्ते भी जिक्र किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई में विकास कार्यों की साैगात देने के मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर मुझे करुणानिधि और जयललिता से बातचीत करने के कई मौके मिले। जब मैं प्रधानमंत्री बना, तो मुझे जयललिता, ओ. पनीरसेल्वम, ई. पलानीस्वामी और एम.के. स्टालिन के साथ काम करने का मौका मिला। सरकारें बदलीं, लेकिन तमिलनाडु के विकास और यहां के लोगों की सेवा करने का मेरा संकल्प बना रहा और हम मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के साथ इस सफर को आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी ने दोपहर 1.30 बजे चेन्नई कन्वेंशन सेंटर में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना का पूनामल्ली-वडापलानी खंड, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे और बंदरगाह से जुड़ी परियोजनाएं शामिल थीं। इस मौके पर उन्होंने विजय के साथ अपने संबंधों को दिखाया। पीएम मोदी ने जब अपने संबोधन की शुरुआत में चीफ मिनिस्ट जोसेफ विजय कहा तो थलपति ने हाथ जोड़कर मिले सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। इतना ही नहीं इस मौके पर तालियां भी खूब बजीं।

पीएम मोदी ने 13000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के शुभारंभ/लोकार्पण के मौके पर विजय के हाथ को पकड़ एक साथ रिमोट की बटन दबाई। थलपति विजय ऐसे अभिनेता हैं तो वहीं नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री बनने से पहले से परिचित हैं। दोनों की पहली मुलाकात कोयंबटूर और फिर नई दिल्ली में हुई थी। पीएम मोदी ने 11 अक्टूबर को पहली बार सीएम विजय के साथ सार्वजनिक मंच को साझा किया। पीएम मोदी ने जब पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में थलपति विजय को चीफ मिनिस्टर जोसेफ विजय कहकर संबोधित किया तो या विजय के फैंस के लिए एक यादगार वीडियो बन गया। इसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें लिखा है कि शायद पीएम मोदी को 2014 में यह अनुमान नहीं रहा होगा कि विजय एक दिन चीफ मिनिस्टर बनेंगे।