सीएम योगी नेे बीसीसीआई से की मांग-यूपी में रणजी की हों चार टीमें
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से आग्रह किया है कि उत्तर प्रदेश को 4 रणजी टीम दी जाएं। उन्होंने इसका कारण यूपी की 25 करोड़ की आबादी को बताया और चार टीम होने से युवाओं को अधिक मौके मिल सकेंगे। मुख्यमंत्री ने यूपी टी20 लीग फाइनल मैच से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में कही।
सीएम योगी ने कहा, "यूपी के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच मिलना चाहिए। इस राज्य ने इंटरनेशनल लेवल के कई खिलाड़ी तैयार किए हैं। चूंकि यूपी 25 करोड़ की बड़ी आबादी वाला राज्य है, इसलिए मैं बीसीसीआई से मांग करता हूं कि यूपी को कम से कम चार टीम मिलें।"
मुंबई और गुजरात सहित कुछ राज्यों की एक से अधिक टीम है, लेकिन उत्तर प्रदेश की एक से अधिक टीम की मांग लंबे समय से चल रही है। मुख्यमंत्री ने यह मांग बसीसीआई के अंतरिम प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में की है।
पूर्व रणजी क्रिकेटर मोहसिन रजा भी लंबे समय से यूपी के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में एक से अधिक टीम की मांग करते आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी टी20 लीग युवाओं के लिए एक बेहतरीन टूर्नामेंट है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार राज्य में कई सारे स्टेडियम बना रही है।
सीएम योगी ने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने का व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं और वाराणसी में बड़ा स्टेडियम भी तैयार किया जा रहा है। उसका 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं अयोध्या और गोरखपुर में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। वहीं मेरठ की एक यूनिवर्सिटी में भी मैदान तैयार हो रहा है। इसके अलावा लगभग सभी राज्यों में एक छोटा स्टेडियम तैयार किया जा रहा है।