एसएस स्कूल में सतरंगी कार्निवाल 30 नवंबर को

 आगरा। आरोही सामाजिक संस्था कमला नगर स्थित एसएस कान्वेंट स्कुल में कार्निवाल का आयोजन करने जा रही है। सोमवार को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के साथ आयोजकों ने पोस्टर का विमोचन किया।

Nov 25, 2024 - 21:28
 0
एसएस स्कूल में सतरंगी कार्निवाल 30 नवंबर को
कार्निवल के पोस्टर का विमोचन करते आयोजक।

-हस्तनिर्मित व वेस्ट मटेरियल से बने उपयोगी उत्पादों की स्टॉल्स, बच्चों के लिए फेंसी ड्रेस, चित्रकला, नृत्य और गायन प्रतियोगिता का होगा आयोजन

स्कूल प्रबन्धक मनीष गुप्ता ने बताया कि बच्चों के लिए 30 नवम्बर को स्कुल परिसर में एसएस कार्निवाल-2.0 होगा। बच्चो की प्रतिभा निखार के लिए टेलेंट हंट, फेंसी ड्रेस, कलरिंग, ड्राइंग, नृत्य और गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बच्चे वेस्ट मटेरियल से बनी उपयोगी बस्तुओ का प्रदर्शन करेंगे।

आरोही संस्था के अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि भारतीय संस्कृति के रंगों को प्रदर्शित करते हुए महाराष्ट्र से लेकर पंजाब तक के व्यंजनों का स्वाद, परम्परागत वस्त्रों, खुशबूदार मोमबत्ती, खिलोनों, महत्वपूर्ण पुस्तकों की स्टॉल सहित हस्तनिर्मित उत्पाद यहां उपलब्ध होंगे। लक्की ड्रा के माध्यम से ईनाम जितने का मौका मिलेगा। उद्धघाटन एफमेक के चेयरमैन पूरन डावर, ओसवाल बुक्स के निदेशक नरेश जैन और कैप्टन कार्नेलियस करेंगे।

SP_Singh AURGURU Editor