दिव्यांग खिलाड़ियों की हुई प्रतियोगिता

आगरा। क्रीड़ा भारती आगरा द्वारा दिव्यांग जिला कबड्डी प्रतियोगिता का एकलव्य स्टेडियम में आयोजन किया गया, जिसमें सभी आगरा तहसीलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Sep 8, 2024 - 21:24
 0
दिव्यांग खिलाड़ियों की हुई प्रतियोगिता

विजेता खिलाड़ियों को  केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद प्रो.एसपी सिंह बघेल एवं फ़तेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर के पुत्र शूरवीर चाहर, क्षेत्र संयोजक राजेश कूलश्रेष्ठ, प्रांत अध्यक्ष रीनेश मित्तल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल,सर्टिफिकेट और विजेता  ट्राफ़ी  एवं विजेता राशि उपहार स्वरूप देकर आशीर्वाद दिया। खेल प्रतियोगिता में प्रांत सहमंत्री मोहित, श्रीकांत, कार्यक्रम संयोजक प्रताप सिंह बघेल, देवजीत एवं रुपेश, राहुल  व राजेश कुशवाह आदि लोग उपस्थित रहे।