कला, संस्कृति और समाजसेवा का संगम, वनबंधु परिषद का वार्षिकोत्सव बनेगा यादगार
आगरा। वनबंधु परिषद आगरा चैप्टर की कमलानगर स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में "अंतरमहाविद्यालयी नाट्य मंचन प्रतियोगिता-2025" के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया। 8 और 9 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता सूरसदन में होगी।
आगरा। वनबंधु परिषद आगरा चैप्टर की कमलानगर स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में "अंतरमहाविद्यालयी नाट्य मंचन प्रतियोगिता-2025" के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया। 8 और 9 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता सूरसदन में होगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंघल ने कहा कि “एकल अभियान” वनबंधु परिषद विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था है, जिसे भारत सरकार द्वारा वर्ष 2017 का गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि वनबंधु परिषद की शुरुआत वर्ष 1989 में धनबाद से हुई थी और कोलकाता मुख्यालय के बाद आगरा चैप्टर प्रथम चैप्टर के रूप में स्थापित हुआ था।
सिंघल ने बताया कि संस्था पिछले 35 वर्षों से वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और जनजागरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। परिषद वर्तमान में देशभर में 85,000 से अधिक एकल विद्यालय संचालित कर लाखों बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही है तथा करोड़ों ग्रामवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है।
कार्यक्रम के उपाध्यक्ष एवं संयोजक गोविन्द प्रसाद अग्रवाल ने जानकारी दी कि वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय "अंतरमहाविद्यालयी नाट्य मंचन प्रतियोगिता-2025" का आयोजन 8 एवं 9 नवम्बर 2025 को सूरसदन, आगरा में किया जाएगा। 8 नवम्बर को शाम 4 से 9 बजे तक प्रारंभिक प्रस्तुतियों के आधार पर शीर्ष तीन टीमों का चयन किया जाएगा। 9 नवम्बर (रविवार) को फाइनल प्रस्तुति के बाद विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
यह प्रतियोगिता परिषद की द्वितीय नाट्य प्रतियोगिता होगी। पिछले वर्ष आयोजित प्रथम प्रतियोगिता को शहर के सांस्कृतिक परिदृश्य में उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली थी। आयोजन समिति का मानना है कि यह महानाट्य समारोह आगरा में सांस्कृतिक गतिविधियों को नया आयाम देगा। बैठक के दौरान महानाट्य समारोह के पत्रक का विमोचन भी किया गया। बैठक का संचालन सचिव जगदीश प्रसाद बंसल ने किया तथा आभार उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्थापक डॉ. आरपी मंगल, पूर्व अध्यक्ष राम रतन मित्तल, रवि अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अनिल गोयल, डॉ. जीएस जैन, और प्रो. अमित अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। महिला समिति से पूर्व अध्यक्षा लता जैन, अध्यक्षा सुमन जैन, कोषाध्यक्षा शालिनी गर्ग, सचिव अनु अग्रवाल, सह सचिव सुमन अग्रवाल, उपाध्यक्षा सुधा अग्रवाल, तथा प्रकल्प प्रमुख रामेन्द्र सिंह ने भी सहभागिता दर्ज कराई।