आगरा में रंग और राष्ट्रभाव का संगम: नववर्ष मिलन से होली उत्सव तक दिखी एकता की तस्वीर

आगरा। शहर में सामाजिक और सांस्कृतिक एकता की अनूठी झलक उस समय देखने को मिली जब एक ओर जयपुर हाउस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिन्दू नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया, वहीं दूसरी ओर किरावली की एकता सिटी में होली मिलन समारोह ने रंग, उमंग और भाईचारे का अद्भुत संदेश दिया। दोनों आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने समाजिक समरसता को मजबूती दी।

Mar 22, 2026 - 20:19
 0
आगरा में रंग और राष्ट्रभाव का संगम: नववर्ष मिलन से होली उत्सव तक दिखी एकता की तस्वीर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्रीराम शाखा (जयपुर हाउस) में रविवार को आयोजित नव वर्ष मिलन के मौके पर जुटे स्वयंसेवक।

जयपुर हाउस में संघ का नववर्ष मिलन, परंपरा और संस्कारों पर जोर

जयपुर हाउस स्थित श्री राम पार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्रीराम शाखा द्वारा हिन्दू नववर्ष मिलन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री गिरिराज (महानगर बौद्धिक प्रमुख एवं प्रधानाचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर शाहगंज) ने बताया कि हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है और इसी दिन सृष्टि की रचना, भगवान ब्रह्मा का प्राकट्य, झूलेलाल जी एवं डॉ. बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था।

कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि संघ एक ऐसी संस्था है जो हिंदू समाज के संरक्षण और उन्नयन के लिए कार्य करती है और सभी को नियमित शाखा से जुड़ना चाहिए। विभाग संचालक चौधरी राजन सिंह ने शाखा को व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र बताते हुए अनुशासन और संस्कारों पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन ओम स्वरूप गर्ग ने किया। इस दौरान इंजीनियर सुरेश चंद्र अग्रवाल, छीतरमल गर्ग, नन्द नन्दन गर्ग, अनूप अग्रवाल, नवीन गौतम, एनपी शर्मा, संदीप गोयल, शशिकांत अग्रवाल, ऋषि जी, राकेश पाठक, लाखन सिंह रघुवंशी, प्रेमचंद अग्रवाल, नेमीचंद्र, चंद्रशेखर मौर्य, सत्यपाल सिंह, प्रमोद, दयाल सिंह, विजय सिंह, राजकुमार, राजवीर सिंह, रामप्रकाश सोलंकी, मोहित सिंह, शेखर मित्तल, अमित अग्रवाल, बलबीर सक्सैना, देवेंद्र शर्मा, रमेश चंद्र, अजय जैन, संयम जैन, अक्षत जैन, प्रदीप पाठक, श्याम तिवारी, हेमंत गर्ग, रामबाबू खंडेलवाल सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। प्रांतीय अधिकारी अशोक कुलश्रेष्ठ और भवेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

एकता सिटी में होली मिलन: रंगों में घुली संस्कृति और भाईचारा

वहीं किरावली स्थित एकता सिटी कॉलोनी में आयोजित होली मिलन समारोह में रंगों की बौछार के बीच सामाजिक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन त्रिलोचन ठिठारिया, व्यापारी नेता रवि प्रकाश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल और विनय अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

निदेशक मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं। समारोह का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की पारंपरिक होली रही, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया। आगरा, किरावली और फतेहपुर सीकरी से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने नृत्य, संगीत और हास्य प्रस्तुतियों का आनंद लिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन के.एम. सिंघल ने किया। इस दौरान विनोद अग्रवाल, राकेश गुप्ता, के.के. गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, राहुल अग्रवाल, जगदीश सचदेवा, प्रवीण अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor