आस्था और तप का संगम: दशलक्षण महापर्व का सातवां दिन उत्साह के साथ मनाया गया

आगरा। जैन समाज के पावन पर्व दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों और भक्ति गीतों से वातावरण आध्यात्मिकता से सराबोर हो उठा। भक्तों ने तप धर्म का पालन करते हुए आत्मशुद्धि और मोक्षमार्ग की साधना का संकल्प लिया।

Sep 3, 2025 - 21:54
 0
आस्था और तप का संगम: दशलक्षण महापर्व का सातवां दिन उत्साह के साथ मनाया गया
दशलक्षण पर्व के सातवें दिन कटरा इतवारी खां और गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर में हुए धार्मिक कार्यक्रमों की एक झलक। 

कटरा इतवारी खां जैन मंदिर में भक्ति और तप की साधना

नाई की मंडी स्थित कटरा इतवारी खां श्री चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार प्रातः मूलनायक भगवान चंद्रप्रभु का स्वर्ण कलशों से अभिषेक किया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने उत्तम तप धर्म का पालन किया।

भक्ति गीतों की मधुर ध्वनियों ने मंदिर परिसर को भक्ति रस से भर दिया। पंडितजी ने प्रवचन में तप की महत्ता बताते हुए कहा कि तप आत्मा को निर्मल करता है और यह मोक्ष की ओर ले जाने वाला सच्चा मार्ग है। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर धर्म और आस्था से गूंज उठा।

मौके पर सुरेंद्र जैन, तरुण जैन, अंकुर जैन, शोभित जैन, अनिल जैन, मोहित जैन, रचित जैन, अमित जैन, संजीव जैन, राजू जैन, अजित जैन, कुशाग्र जैन, शुभम जैन सहित समस्त कटरा इतवारी खां जैन समाज मौजूद रहा।

गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर में धार्मिक प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम

गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन तप धर्म की साधना हुई। इस अवसर पर सौरभ सागर महिला मंडल द्वारा धार्मिक प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंच पर मंगलाचरण और भक्ति गीतों से वातावरण भावमय बन गया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुशीला जैन, शशि जैन, कुसुम जैन, विजय जैन, अल्पना जैन, सुनीता जैन, पूनम जैन, रजनी जैन, मेघा जैन, कमलेश जैन, सुलोचना जैन सहित मंदिर व्यवस्थापक सुभाष जैन, प्रमोद जैन, रविंद्र जैन, अभिषेक जैन, ऋषि जैन आदि उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor