देश का पैसा देश में रहे, BJP नेताओं ने आत्मनिर्भर भारत पर किया आह्वान
भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला शुक्रवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित देवम इन होटल में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
आगरा। भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला शुक्रवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित देवम इन होटल में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेशभर में 25 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलेगा। इसमें स्वदेशी मेले, युवा–महिला–व्यापारी सम्मेलन और आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्राएं निकाली जाएंगी। उन्होंने कहा—
“अपने देश की शान बढ़ाएं, स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर आत्मनिर्भर और सशक्त भारत बनाएं।”
विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं से स्वदेशी जनजागरण के लिए घर–घर और बाजारों में अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब आत्मनिर्भर भारत की सोच को सर्वव्यापी बनाया जाए।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि देश का पैसा देश के कारीगरों, हस्तशिल्पियों और मजदूरों की जीविका बने, इसलिए विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार जरूरी है। विदेशी वस्तुएं खरीदने से न केवल पूंजी बाहर जाती है, बल्कि यह आतंकवाद और उग्रवाद को भी बढ़ावा देती हैं।
कार्यशाला में ये रहे उपस्थित
हेमंत भोजवानी, रश्मि धाकड़, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, संजय अरोरा, आर.पी. शर्मा, नेम सिंह राठौड़, महेश शर्मा, नवीन गौतम, रोहित कत्याल, मनोज राजोरा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, भुवन शर्मा, आशीष पाराशर, सुधीर राठौर, अनिल सारस्वत, बॉबी लाले, राहुल जैन, उपमा गुप्ता, आशा अग्रवाल, नवीन प्रजापति, प्रमोद सिंह आदि ।