क्रिकेटर शिखर धवन ने परिवार के साथ किया ताज महल का दीदार
आगरा। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मंगलवार को अपने परिवार के साथ आगरा पहुंचे और ताजमहल का दीदार किया।
ताजमहल की खूबसूरती देखकर वह अभिभूत हो गए। शिखर धवन को देखकर पर्यटकों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। शिखर धवन को अपने सामने देख लोग उनके पास पहुंचने के लिए दीवाने हुए जा रहे थे। सुरक्षाकर्मी फैंस को दूर रखने के लिए मशक्कत करते दिखे। क्रिकेटर ने ताजमहल की पच्चीकारी को बारीकी से देखा और इसकी तारीफ की।
शिखर धवन ने हाल ही में वैष्णो देवी के दर्शन भी किए थे। वह अपनी मां के साथ कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे थे और इसकी कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं।