रंगों और मेहंदी से सजी सांस्कृतिक शाम, प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान 30 सितंबर को

आगरा। दशहरा मेला स्वागत समिति द्वारा दशहरा महोत्सव के अंतर्गत किदवई पार्क स्थित होटल श्याम में मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद अर्चना लवानिया, तरुणा अग्रवाल एवं सीमा यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Sep 28, 2025 - 22:43
 0
रंगों और मेहंदी से सजी सांस्कृतिक शाम, प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान 30 सितंबर को
किदवई पार्क स्थित होटल श्याम में दशहरा मेला स्वागत समिति द्वारा आयोजित रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के साथ मुख्य अतिथि पार्षद अर्चना लवानिया, तरुण अग्रवाल, सीमा यादव, निर्णायक अनीता जैन, आशी अग्रवाल एवं अध्यक्ष राजीव कांत लवानिया आदि।

आगरा। दशहरा मेला स्वागत समिति द्वारा दशहरा महोत्सव के अंतर्गत किदवई पार्क स्थित होटल श्याम में मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद अर्चना लवानिया, तरुणा अग्रवाल एवं सीमा यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। 

समिति अध्यक्ष राजीव कांत लवानिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 130 बालिकाओं और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें 6 वर्ष तक की नन्ही प्रतिभागी भी शामिल रहीं, जिन्होंने अपनी कल्पनाशीलता और कला से सभी को चकित कर दिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने धरती पर रंगों से राम दरबार, दीपोत्सव और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक बिखेरी। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में हाथों पर राधा-कृष्ण की झांकी, देवी-देवताओं के स्वरूप और पारंपरिक डिजाइन उकेरे गए, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।

प्रतियोगिता का परिणाम 30 सितंबर को घोषित किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र वितरित किए गए। निर्णायक मंडल में अनीता जैन और आशी अग्रवाल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रतिभागियों की कला को सराहा। इस अवसर पर मुकुल कुलश्रेष्ठ, विजय जैन, अखिल अग्रवाल, दिनेश वर्मा, जसवंत सिंह, पंडित मुकेश शर्मा, आशीष लवानिया आदि उपस्थित रहे।