रामलीला की सांस्कृतिक भव्यता: राजा जनक और दशरथ के स्वागत में जय श्रीराम की गूंज

आगरा। श्रीरामलीला कमेटी द्वारा शनिवार को आगरा किला के सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीराम-जानकी विवाह प्रसंग से जुड़े प्रमुख पात्रों का सम्मान हुआ। माता जानकी के पिता राजा जनक की भूमिका निभा रहे राजेश अग्रवाल, माता सुनयना बनीं अंजू अग्रवाल, श्रीराम के पिता दशरथ की भूमिका निभा रहे अजय अग्रवाल और कौशल्या बनीं कल्पना अग्रवाल का पारंपरिक रीति से अभिनंदन किया गया।

Jul 19, 2025 - 22:33
Jul 19, 2025 - 22:34
 0
रामलीला की सांस्कृतिक भव्यता: राजा जनक और दशरथ के स्वागत में जय श्रीराम की गूंज
आगरा किले के सामने स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में रामलीला में राजा जनक की भूमिका निभा रहे राजेश अग्रवाल और रानी सुनयना की भूमिका निभा रहीं अंजू अग्रवाल, अजय अग्रवाल (राजा दशरथ) और कल्पना अग्रवाल (रानी कौशल्या) का स्वागत करते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी।

इसी क्रम में चमड़ा उद्योग परिषद के चेयरमैन पूरन डावर का भी पुष्पमालाओं और शॉल से सम्मान हुआ। समारोह के दौरान पूरा माहौल अयोध्या नगरी में परिवर्तित हो गया। जय श्रीराम के नारों और भक्ति रस में डूबी भीड़ ने इस अवसर को अविस्मरणीय बना दिया।

गरिमामयी उपस्थिति

स्वागत समारोह में श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष व आगरा उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, तारा चंद, भगवान दास बंसल, विजय प्रकाश गोयल, टी.एन. अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल पोली, मुकेश जौहरी, अंजुल बंसल, अतुल बंसल, जेएस फौजदार, छोटेलाल बंसल जैसे प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, राम सरन मित्तल अपने साथियों सहित समारोह में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय तिवारी ने किया।

SP_Singh AURGURU Editor