अग्रवाल युवा संगठन की मौजूदा कार्यकारिणी भंग, नई टीम जल्द
आगरा। अग्रवाल युवा संगठन की कार्यकारिणी को भंग कर नये चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा की गई है।
संगठन की बैठक आज महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में हुई। बैठक में महाराजा अग्रसेन मेले के संयोजक जितेन्द्र अग्रवाल ने मेले का हिसाब रखा। संगठन के महामंत्री अम्बुज अग्रवाल ने संगठन के दो साल का हिसाब प्रस्तुत किया और अध्यक्ष गनेश कुमार बंसल ने दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियां रखीं। साथ ही कार्यकारिणी भंग का प्रस्ताप रखा, जिसको सर्वसमित्ति से स्वीकार किया गया l
संगठन के मुख्य संरक्षक विनय अग्रवाल ने सदन की बैठक में सर्वसमत्ति से चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा की। रिनेश मित्तल, एड. दिनेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल को चुनाव अधिकारी बनाया गया। चुनाव अधिकारी जल्दी ही चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।
बैठक में अखिल बंसल, विकास मोहन बंसल, शैलू अग्रवाल, विभु सिंघल, संजय अग्रवाल, मनीष गोयल, दीपक अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, कुलवंत मित्तल, विवेक गर्ग, मयंक गर्ग, विनोद अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, प्रियाकांत बंसल, शुभम गर्ग, अंशुल बंसल, ऋषभ अग्रवाल, मनीष अग्रवाल और विकास अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।