IAS अधिकारी के नाम पर साइबर ठगी, व्यापारी से 75 हजार ठगे

आगरा। साइबर अपराधियों ने एक व्यापारी को IAS अधिकारी के नाम पर ऐसा झांसा दिया कि वह कुछ ही घंटों में 75 हजार रुपये गंवा बैठा। नई विजय नगर निवासी अजय मित्तल को रात में आई एक व्हाट्सऐप कॉल ने हैरान कर दिया। कॉल करने वाला खुद को CRPF का जवान बता रहा था और भरोसा दिलाने के लिए IAS अधिकारी का फोटो भी भेज चुका था। भरोसे में आए अजय ने बिना शक किए पैसे ट्रांसफर कर दिए।

Sep 27, 2025 - 11:27
 0

ऐसे रचा गया जाल

10 जुलाई की रात अजय मित्तल को कॉल कर ठग ने खुद को उनके IAS दोस्त कुनाल शर्मा का करीबी बताते हुए कहा कि उसका ट्रांसफर हो गया है और वह घर का सामान बेचना चाहता है। ठग ने विश्वास दिलाने के लिए फोटो और सामान की तस्वीरें तक भेजीं।
अगली सुबह आरोपी ने पेटीएम यूपीआई के जरिए 75 हजार रुपये मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी नीतिशे दुबे के खाते में भिजवा लिए।

ऐसे हुआ शक और खुला राज

रकम भेजने के कुछ ही समय बाद आरोपी ने अजय से और ₹41,500 की मांग की। इस बार लगातार अंग्रेजी में बात करते हुए उसने वीडियो कॉल या पहचान पत्र दिखाने से इंकार कर दिया और कॉल काट दी। जब अजय ने दोबारा कॉल करने की कोशिश की तो नंबर बंद मिला। तभी उन्हें अहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित की तहरीर पर हरिपर्वत थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बैंक लेन-देन को ट्रेस किया जा रहा है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।