सोशल मीडिया पर ‘भौकाल’ का खतरनाक खेल, हथियारों से फायरिंग और काफिले के वीडियो वायरल

आगरा। सोशल मीडिया पर खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग के वीडियो अपलोड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गाड़ियों के काफिले के साथ हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

Dec 27, 2025 - 21:38
 0
सोशल मीडिया पर ‘भौकाल’ का खतरनाक खेल, हथियारों से फायरिंग और काफिले के वीडियो वायरल
फायरिंग करता युवक।

आगरा। सोशल मीडिया पर खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग के वीडियो अपलोड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गाड़ियों के काफिले के साथ हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार संजय ठाकुर और शशांक नामक युवकों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फायरिंग और हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े वीडियो अपलोड किए हैं। वीडियो में युवक चलती गाड़ियों के काफिले के साथ खुलेआम हथियारों से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इन वीडियो को क्षेत्र में भौकाल स्थापित करने और डर का माहौल बनाने की मंशा से सोशल मीडिया पर डाला गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय दोनों देखने को मिल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक ये युवक थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के बिझमाई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस भी हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग गंभीर आपराधिक कृत्य है। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और पहचान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।