आगरा में खतरनाक स्टंट से शुरू हुआ विवाद, मारुति सिटी रोड पर सड़क बनी अखाड़ा

आगरा। थाना एकता क्षेत्र के अंतर्गत मारुति सिटी रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार से स्टंट करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। यह घटना सनी कैफे के पास हुई, जहां सड़क पर मौजूद लोगों की भीड़ के सामने दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

Dec 28, 2025 - 21:47
 0
आगरा में खतरनाक स्टंट से शुरू हुआ विवाद, मारुति सिटी रोड पर सड़क बनी अखाड़ा
इमेज फोटो

आगरा। थाना एकता क्षेत्र के अंतर्गत मारुति सिटी रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार से स्टंट करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। यह घटना सनी कैफे के पास हुई, जहां सड़क पर मौजूद लोगों की भीड़ के सामने दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक पक्ष द्वारा सड़क पर गाड़ी से खतरनाक स्टंट किया जा रहा था, जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लात-घूंसे चले, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

हाथापाई का पूरा घटनाक्रम किसी राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई।

सूचना मिलने पर थाना एकता पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।