यूपी में सुन्नी और शिया वक्फ की संपत्तियों का डाटा जारी
लखनऊ। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में लोकसभा में देर रात वक्फ संशोधन विधेयक पारित हो गया। आज इस बिल पर राज्यसभा में चर्चा के बाद मतदान होगा। इस बीच देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में वक्फ की संपत्तियों की जानकारी सामने आई है। इसमें शिया और सुन्नी दोनो समुदायों के पास जो वक्फ की जमीनें हैं उसका अनंतिम डाटा है।
अनंतिम आंकड़ों के अनुसार यूपी में कुल 1,24,720 संपत्तियां हैं। इसमे 1,19,451 सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास और 5,269 शिया वक्फ बोर्ड के पास हैं। अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज राज्य मंत्री दानिश आजाद ने इन अनंतिम आंकड़ों की जानकारी दी है।
अयोध्या मंडल में अयोध्या में कुल संपत्ति की संख्या 1501 है, जिसमें 1315 सुन्नी और 186 शिया वक्फ है। अंबेडकरनगर में 1575 वक्फों में 1333 सुन्नी और 242 शिया वक्फ है। बाराबंकी में 4927 वक्फ संपत्तियां हैं, जिसमें 4679 सुन्नी और 248 शिया वक्फ हैं। सुल्तानपुर जनपद में कुल 1831 संपत्तियां हैं जिसमें 1791 सुन्नी और शिया वक्फ 40 हैं।
देवीपाटन मंडल में गोंडा में कुल वक्फ संपत्ति 2201 है जिसमें 2196 सुन्नी और 5 शिया वक्फ है। बलरामपुर में 4248 वक्फ संपत्तियां हैं जिसमें 4228 सुन्नी और 20 शिया वक्फ हैं. बहराइच में 1778 वक्फ संपत्तियों में से 1755 सुन्नी और 23 शिया वक्फ है। श्रावस्ती में 458 संपत्तियां हैं जिसमें सभी सुन्नी वक्फ हैं।